logo

शौच के लिए खेत में गए व्यक्ति को मधुमक्खियों ने डंक मारा, मौके पर हुई मौत

honeybee.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्तरप्रदेश के उन्नाव में एक व्यक्ति की मधुमक्खियों के डंक मारने से मौत हो गई। युवक शौच के लिए खेत में गया था,जहां उसकर मधुमक्खी ने हमला कर दिया। मृतक की पहचान 55 वर्षीये लालू यादव के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सुबह लालू यादव शौच के लिए निकले थे। काफी दौर तक जब वो वापस नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। जिसके बाद गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि उनका शव नहर के पास है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


नहर के पास मिली युवक की लाश
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल की सुबह शौच के लिए गया था। काफी देर तक वह घऱ नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने तलाशी शुरू की। काफी खोजबीन के बाद लालू का शव नहर के पास मिला। शव पर मधुमक्खियों के डंक के निशान थे। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने पास में ही मधुमक्खियों के छत्ते में आग लगा दी थी।इसके चलते मधुमक्खियां खेतों की तरफ आ गईं। और शौच कर वापस लौट रहे लालू यादव पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। 


24 घंटे तक नहीं लौटा युवक
 मृतक के बेटे ने कहा कि उसके पिता ने अपनी जान बचाने की पूरी कोशिश की। वह खुद को बचाने के लिए बाजरे की खेत से दौड़ते हुए नहर तक पहुंचे। अंतिम वक्त तक उन्होंने अपने जिंदगी के लिए जंग लड़ा लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। इतना कह बेटा फफक-फफक कर रोने लगा। शौच के लिए खेत की तरफ निकल गए थे। जिसके बाद 24 घंटे तक वो घर नहीं लौटे। ऐसे में फिर उनकी तलाश शुरू हुई। तभी एक शख्स ने उन्हें फोन कर नहर के पास उनके पिता का शव पड़े होने की जानकारी दी। वहां जाकर जब देखा तो पिता के शरीर में मधुमक्खियों के डंक घुसे हुए थे। जानकारी मिली की पास में ही किसी ने मधुमक्खियों के छत्ते में आग लगा दी थी। जिसके चलते मधुमक्खियों ने उनके पिता पर हमला कर दिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - UP newsunnao news